आपसी विवाद में दो बच्चों में मारपीट, दो जख्मी
अररिया के जोकीहाट प्रखंड के करहरा गांव में आपसी विवाद के चलते दो लोगों आबिद हुसैन और मोहम्मद जुबेर को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया, जहां उनका...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 11 April 2025 10:50 PM

अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के करहरा गांव निवासी आबिद हुसैन और मोहम्मद जुबेर बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।