रामनवमी की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
मदनपुर में रामनवमी की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक हुई। ज्ञानदत्त पांडेय ने कहा कि यह आयोजन उत्सव पर्व के रूप में मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को महावीरी झंडा लगाया जाएगा और दशमी को विशाल शोभा...

मदनपुर, एक संवाददाता। रामनवमी की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर शुक्रवार को मदनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में ज्ञानदत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि रामभक्त इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं। इसे उत्सव पर्व के रूप में मनाया जाना है। अध्यक्ष ने कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के उपरांत अयोध्या में भगवान श्री राम एक साल पूर्व विराजमान हुए हैं। यह पहली वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत प्रतिपदा को होती है। 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर घर में महावीरी झंडा लगाया जाएगा। दशमी को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अखाड़ा परिषद् के लोग मंदिर पहुंचेंगे। आचार्य बाल मुकुंद पाठक के द्वारा ध्वज पूजन होगा, फिर नगर भ्रमण होगा। शोभा यात्रा में झांकी भी शामिल होगी। इस मौके पर प्रधान संरक्षक बाल मुकुंद पाठक, जितेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, नवीन पाठक, विजय कुमार सोनी, राणा आसुतोष सिंह, अनिल सिंह, अर्जुन चौधरी, देव नारायण प्रजापति, दिलीप गुप्ता, विकास कुमार, पिंटु कुमार, सुनील साव, सुरेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार शर्मा, किशोर शर्मा, संतोष कुमार, दीपक गुप्ता, राहुल कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।