अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ढिबरा पुलिस ने नियामतपुर कोडियारी गांव की एक अपहृता को उड़ीसा के राउरकेला से बरामद किया है। अपहरणकर्ता मो. फिदाउल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहृता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 21 April 2025 11:35 PM

देव, एक संवाददाता। ढिबरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नियामतपुर कोडियारी गांव की एक अपहृता को उड़ीसा के राउरकेला से बरामद किया है। इसके साथ ही अपहरणकर्ता बोकारो के मो. फिदाउल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अपहृता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय ने बताया कि उसके राउरकेला में होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। अपहृता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।