जुड़ाही मध्य विद्यालय के शिक्षा सेवक का निधन
मदनपुर के जुड़ाही स्कूल में कार्यरत टोला शिक्षा सेवक राम प्रसाद सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। आर्थिक तंगी के कारण उनका...

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, जुड़ाही में कार्यरत टोला शिक्षा सेवक राम प्रसाद सिंह भोक्ता (51 वर्ष) की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि राम प्रसाद को स्कूल में अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। राम प्रसाद का इलाज पहले से मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान, बनारस में चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। उनकी मृत्यु की खबर से शिक्षा सेवक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। टोला शिक्षा सेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को उनके पैतृक गांव पिछुलिया में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शव यात्रा और शोक सभा में संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम रजक, प्रमंडल अध्यक्ष राम केवल रजक, मीडिया प्रभारी उदय शिकारी, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मथुरा सिंह भोक्ता, पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र यादव सहित कई शिक्षा सेवक और ग्रामीण शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।