Violent Assault in Daudnagar One Seriously Injured Police Launch Investigation नीमा टाड़ी में मारपीट की घटना, एक व्यक्ति घायल, मामला दर्ज, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsViolent Assault in Daudnagar One Seriously Injured Police Launch Investigation

नीमा टाड़ी में मारपीट की घटना, एक व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

दाउदनगर के नीमा टाड़ी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। संतोष कुमार ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने एक युवक और तीन अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। आरोपियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 28 March 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
नीमा टाड़ी में मारपीट की घटना, एक व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा टाड़ी में मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी संतोष कुमार ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने उमरचक निवासी एक युवक को नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। संतोष कुमार के अनुसार, वह परशुरामपुर से दाउदनगर आ रहे थे, तभी नीमा टाड़ी के पास आरोपितों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और मारपीट की। इस हमले में वह घायल हो गए। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा की मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को कार्रवाई में लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।