विस चुनाव को ले विभिन्न कोषांगों का हुआ गठन
बेतिया में विधानसभा आम चुनाव की तैयारी के लिए डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने विभिन्न कोषांगों का गठन किया है। इसमें वरीय और नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ईवीएम, प्रशिक्षण, सामग्री और परिवहन कोषांग...

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। विधानसभा आम चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने विभिन्न कोषांग का गठन किया है। गठित कोषांगो में वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी व सहयोगी पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिसके तहत कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र व नोडल पदाधिकारी जिला स्थापना उप समाहर्ता बनाये गये हैं। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र, नोडल पदाधिकारी डीईओ को बनाया गया है। सामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त सुमित कुमार को बनाया गया है। इसके अलावे परिवहन कोषांग में वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण एवं प्रभारी पदाधिकारी के रुप में जिला परिवहन पदाधिकारी को रखा गया है।
ईवीएम, वीवी पैट एवं बज्रगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त सुूमीत कुमार, नोडल पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को बनाया गया है। वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी वरीय कोषागार पदाधिकारी को बनाया गया है। आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा को बनाया गया है। मीडिया व एमसीएमसी कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी डीपीआरओ रोचना माद्री को बनाया गया है। निर्वाचन आयोग के द्वारा जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया का क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।