Teenager Unconscious After Poisonous Creature Bite in Jaunpur विषैले जंतु के काटने से किशोर अचेत, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsTeenager Unconscious After Poisonous Creature Bite in Jaunpur

विषैले जंतु के काटने से किशोर अचेत

Jaunpur News - मछलीशहर, जौनपुर के पतुलकी गांव में एक किशोर विषैले जंतु के काटने से अचेत हो गया। 14 वर्षीय अमित बिंद खेलते समय जंतु के काटने का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे सी एच सी में भर्ती कराया, लेकिन हालत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 12 June 2025 01:28 PM
share Share
Follow Us on
विषैले जंतु के काटने से किशोर अचेत

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के पतुलकी गांव में विषैले जंतु के काटने से एक किशोर अचेत हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गांव निवासी 14 वर्षीय अमित बिंद पुत्र सुनील बिंद गुरुवार की भोर में घर के बगल खेल रहा था। इस दौरान किसी विषैले जंतु ने किशोर को पैर में काट लिया। किशोर ने घर पर पहुंचकर जानकारी दी। कोई कुछ समझ पाता तब तक किशोर अचेत हो गया। परिजन किशोर को लेकर सी एच सी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने किशोर का इलाज किया लेकिन हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।