Extreme Heat Persists Despite Drop in Temperature in Betia उमसभरी गर्मी से जीना दुश्वार, बढ़ी परेशानी, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsExtreme Heat Persists Despite Drop in Temperature in Betia

उमसभरी गर्मी से जीना दुश्वार, बढ़ी परेशानी

बेतिया में तापमान में गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी बनी हुई है। पुरवा हवा के कारण लोग 45 डिग्री की गर्मी महसूस कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 31 May 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
उमसभरी गर्मी से जीना दुश्वार, बढ़ी परेशानी

बेतिया, कार्यालय संवाददाता। जिले में तापमान गिरावट के भी भीषण गर्मी पड़ रही है। पुरवा हवा चलने से उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को 45 डिग्री वाली गर्मी महसूस हो रही है, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो दिनों में तापमान में कमी होने के बावजूद लोगों को भीषण कर्मी से राहत नहीं मिल रही है। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि फिलहाल गर्मी जारी रह सकती है।

एक जून या इसके आसपास बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश कहीं-कहीं हो सकती है। ऐसा होने पर गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। बता दें कि मई महीने की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री से अधिक चला गया था। हालांकि आंधी-पानी के बाद इसमें जबर्दस्त कमी आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बीते एक सप्ताह से प्रचंड धूप व पुरवा हवा की वजह से भीषण गर्मी एक बार फर से पड़नी शुरू हो गई है। हालांकि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। असामान्य रूप से चढ़ने के बाद तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों का शरीर भी मौसम के अनुकूल नहीं हो पा रहा है। बीते 28 मई को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक गया था। हालांकि अगले ही दिन से इसमें गिरावट दर्ज की जाने लगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।