हत्याकांड में दो गिरफ्तार
नौतन में पुलिस ने दक्षिण तेल्हुआ से एक महिला के हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मदन सहनी और विश्वनाथ सहनी हैं। पिछले वर्ष विवाहिता की हत्या के मामले में उनके पिता ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 17 May 2025 11:49 PM

नौतन। पुलिस ने दक्षिण तेल्हुआ से महिला के हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों में मदन सहनी, विश्वनाथ सहनी दक्षिण तेल्हुआ मल्लाह टोली का नाम शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विगत वर्ष एक विवाहिता के हत्या कर शव को चोरी छिपे जला दिया गया था। इस मामले में विवाहिता के पिता ने कांड दर्ज कराया था। जहां दोनों नामजद थे।जो विगत एक वर्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों को उनके घर दक्षिण तेल्हुआ से गिरफ्तार किया है। पुछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।