Tragic Fire in Patkhauli Nine Homes Destroyed Paralysis Patient Dies Saving Granddaughter अगलगी में नौ घर हुए राख जिंदा जल गया लाचार बुजुर्ग, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTragic Fire in Patkhauli Nine Homes Destroyed Paralysis Patient Dies Saving Granddaughter

अगलगी में नौ घर हुए राख जिंदा जल गया लाचार बुजुर्ग

बुधवार रात सिरिसिया थाने के पटखौली में आग लगने से नौ घर जलकर राख हो गए। आग में पैरालाइसिस के मरीज बिकाऊ महतो (60) जिंदा जल गए, लेकिन उन्होंने अपनी पोती को बचा लिया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 24 April 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
अगलगी में नौ घर हुए राख जिंदा जल गया लाचार बुजुर्ग

मनुआपुल,एक संवाददाता। सिरिसिया थाने के पटखौली के वार्ड-9 में बुधवार की रात आग से नौ लोगों के घर जलकर राख हो गये। आग में पैरालाइसिस के मरीज बिकाऊ महतो (60) जिंदा जल गये। हालांकि भीषण आग के बीच से किसी तरह उन्होंने अपनी आठ वर्षीय पोती निर्मला कुमारी को भगा दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर सिरिसिया थानाध्यक्ष रविकान्त कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कमलकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी पवन कुमार को वहां क्षति का आकलन करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आग से पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात अचानक पटखौली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने नौ घरों को अपनी आगोश में ले लिया। धू-धूकर जल रहे घरों से लोग निकलकर भागने लगे। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। इसी बीच बिकाऊ महतो की झोपड़ी में भी आग लग गई। पोती ने उन्हें जगाया और आग लगने की बात कही। इस पर पैरालाइसिस के मरीज बिकाऊ ने कोशिश की लेकिन वह अकेले वहां से नहीं निकल सके। आग की लपटें को करीब आते देखकर उन्होंने पोती को किसी तरह वहां से भगा दिया। लेकिन खुद वहां से नहीं निकल सके। परिजन समेत ग्रामीण जबतक समझते आग पूरी झोपड़ी में फैल गई। आग में जिंदा जल रहे बिकाऊ की चीखों से गांव गूंज उठा। लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से लगनदेव महतो, पुण्य देव महतो, अंकुर महतो, मंटू महतो, शम्भू महतो, शेषनाथ महतो, भूलन महतो, हरिलाल महतो व यादोलाल महतो का घर जलकर राख हो गया। किसी भी घर से एक भी सामान नहीं निकाला जा सका। बकरी और भैंस भी इसमें झुलस गई। जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह में विधायक उमाकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों सांत्वना दी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व सीओ से बात कर लोगों को मुआवजा व सहायता उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर उप प्रमुख आदित्य कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष साह, पैक्स अध्यक्ष चंदन तिवारी, पूर्व प्रमुख सह शिक्षक बीरेंद्र मांझी, पूर्व मुखिया निर्भय राय उर्फ मुन्ना राय, अर्जुन पटेल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।