ED Raids Bihar Jharkhand Businessman Veer Agarwal s Residence in Banka राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के घर पर ईडी का रेड, 12 घंटे तक चली छापेमारी, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsED Raids Bihar Jharkhand Businessman Veer Agarwal s Residence in Banka

राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के घर पर ईडी का रेड, 12 घंटे तक चली छापेमारी

पूरे दिन डैम रोड में मचा रहा हड़कंप पूरे दिन डैम रोड में मचा रहा हड़कंप घर से दो सुटकेश लेकर साथ गए ईडी टीम पदाधिकारियों ने कुछ भी बताने से किया इंका

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 23 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के घर पर ईडी का रेड, 12 घंटे तक चली छापेमारी

बौसी(बांका)। निज संवाददाता बिहार झारखंड के बड़े व्यवसायी सह राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के बांका जिले के बौसी स्थित आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। मंगलवार की सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर झारखंड नंबर की दो इनोवा गाड़ी पर ईडी के 7 अधिकारियों की टीम पहुंची और सीधे बौसी बाजार के डैम रोड स्थित वीर अग्रवाल के आवास पर पहुंच गए। अधिकारियों के दल में एक महिला के साथ ही अन्य पुरुष थे। रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ईडी के अधिकारी घर से बाहर निकले और वाहनों में बैठकर झारखंड की तरफ निकल गए। इस दौरान घर से दो बड़ा सुटकेश भी निकाल कर साथ ले गए। जिसकों लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।

सुबह ईडी टीम श्री राम मेडिकल के समीप बने आवास पर ऊपर गए गई और छापेमारी आरंभ कर दी। रेड की भनक डैम रोड में आसपास के लोगों को भी नहीं लगी। वही डैम रोड में हो रहे इस रेड की जानकारी मिलते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। जानकारी हो कि वीर अग्रवाल की कंपनी राजवीर कंस्ट्रक्शन एक बड़ा नाम है और बिल्डर के साथ-साथ सड़क निर्माण पुल निर्माण के कार्य में भी लगा हुआ है। मूलतः वे बौसी के ही रहने वाले हैं और बिहार झारखंड सहित देश के कई राज्यों में उनका व्यवसाय फैला हुआ है। छापेमारी की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी। ईडी के अधिकारी पुख्ता जानकारी हासिल लेकर आए थे। घर के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। घर में मौजूद व्यवसायी के पुत्र राम अग्रवाल सहित परिवार की अन्य सदस्यों से ईडी के अधिकारी बारी बारी से पूछताछ करते रहे। मंगलवार शाम में एक कैश वैन घर पर आया और घर के पोर्टिको में लगाया गया। फिर कुछ स्टाफ के द्वारा दो सूटकेशो को लाए जिसमें रुपए होने की आशंका है। उन्हें कैश वैन में लोड कर रात करीब 8 बजे लेकर निकल गए। हालांकि जब्त सामानों के बारे में ईडी के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि भारी मात्रा में नोटो की बरामदगी हुई है। देर रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ईडी के अधिकारी घर से बाहर निकले और वाहनों में बैठकर झारखंड की तरफ निकल गए। हालांकि इस रेड में स्थानीय पुलिस कोई इसकी जानकारी नहीं होने दी और इसमें शामिल नहीं किया। ईडी के अधिकारियों के साथ चार पांच पुलिस के जवान साथ आए थे। बताया गया है कि वीर अग्रवाल के रांची सहित कई अन्य ठीकानों पर भी ईडी की रेड हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।