Protest by Bihar Kitchen Workers Union Demands Increase in Honorarium to 10 000 and Government Employee Status शेखपुरा 01, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsProtest by Bihar Kitchen Workers Union Demands Increase in Honorarium to 10 000 and Government Employee Status

शेखपुरा 01

बिहार राज्य विधालय रसोईयां संघ ने शेखपुरा में प्रदर्शन किया। रसोईयां लोगों ने 10 हजार मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 24 April 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
शेखपुरा 01

मांगों को लेकर रसोईयां संघ ने किया प्रदर्शन मानदेय 10 हजार करने और सरकारी सेवक घोषित करने की मांग 24 शेखपुरा 01 कलेक्ट्रेट के समीप प्रदर्शन करते रसोईयां लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार राज्य विधालय रसोईयां संघ एक्टू के बैनर तले गुरुवार को शहर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। शहर के पटेल चैक से जुलुस की शक्ल में रसोईयां लोग नारेबाजी करते हुए पहुंची और कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। संघ के जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ने कहा कि रसोईयां को साल में मात्र 10 माह का मामूली मानदेय दिया जाता है और स्कूल की साफ सफाई से लेकर सारा काम कराया जाता है। मोदी सरकार के आने के बाद रसोईयां के मानेदय में एक रुपया की बढ़ोतरी नहीं की गई है। अब सरकार कई जिलों में एनजीओ के माध्यम से स्कूलों में खाना भेजकर रसोईयों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। प्रदर्शन के बाद डीएम को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मानदेय 10 हजार करने, एमडीएम से एनजीओ को बाहर करने, साल में 12 माह का मानदेय देने, चतुर्थवर्गीय कर्मी का दर्जा देने आदि की मांग की गई। कमलेश प्रसाद की अगुवाई में इस आंदोलन में कुमारी सुधा सिंह, नीलम देवी, बेबी देवी सहित अन्य रसोईयों ने भाग लिया। 2 पहलगाव नरसंहार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च विश्व हिन्दु परिषद का बिरोध प्रदर्शन आज 24 शेखपुरा 02 शहर के चांदनी चैक पर कैंडिल मार्च निकालते कांग्रेस के लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सीमापार आंतकवादियों के द्वारा पहलगांव में धर्म पूछकर किये गये नरसंहार के खिलाफ कांग्रेस की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को कैंडिल मार्च निकाला गया। स्टेशन रोड के आजाद हिन्द आश्रम स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय से कांग्रेसियों का जत्था निकला और पाकिस्तान व आंतकबाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चांदनी चैक पहुंचे। यहां कैंडिल जलाकर मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रौशन सिंह ने कहा कि नरसंहार की जितनी निंदा की जाय वो कम है। इस नरसहांर में जो भी शामिल हो उसे भारत सरकार कड़ी से कड़ी सजा दें। देश हित सबसे उपर है इसलिए कांग्रेस पार्टी की पूरी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है। कार्यकारी अध्यक्ष ने भारत सरकार से पीड़ित परिवार को बड़ा मुआबजा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी की अगुवाई में आयोजित इस कैंडिल मार्च में रौशन सिंह, कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष प्रिंसराज, चंदन कुमार, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। वही पहलगांव नरसंहार के खिलाफ विश्व हिन्दु परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर के चांदनी चैक पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए विश्व हिन्दु परिषद से जुड़े अरुण भगत, मंटु साव, अरविंद हरिओम आदि ने बताया कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिन्दु संगठन से जुड़े लोग भाग लेंगे। 3 पछुआ हवा के गर्म थपेड़ों से 27 से मिलेगी निजात शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता तीन दिन बाद जिला के लोगों को तेज पछुआ हवा के गर्म थपेड़ों से निजात मिलने का आसार है। मौसम विभाग की ओर से जारी किये गये बुलेटिन में कहा गया है कि 27 अप्रैल से जिला में फिर बारिश का आसार है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि 27 से लेकर 29 अप्रैल तक जिला में तेज हवा और बारिश के साथ भारी मेघ गर्जन हो सकता है। बंगाल की खाड़ी बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम एक वार फिर करबट बदलेगा और प्री मानुसन की बारिश से जिला तर - बतर हो सकता है। पिछले तीन से चल रहे तेज हवा के कारण लू की आंधी चल रही है। लहर की हवा चलने से तापमान में भी बृद्धि हो गई है। जिला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। गुरुवार को जिला का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है तो ठंडे पेय पदार्थो की बिक्री भी बढ़ गई है। 4 प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट करने वाले छात्र - छात्राओं को किया गया सम्मानित कहा समाज को आगे ले जाना है तो शिक्षा को अपनाना होगा 24 शेखपुरा 03 प्रशस्ति पत्र के साथ छात्र - छात्राएं शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता धारी विकास मंच की ओर से शहर के एक निजी सभागार कक्ष में समारोह का आयोजन कर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में साल 2025 में मैट्रिक, इंटर, स्नातक की परीक्षाओं और खेल कूद व संगीत में उत्कृष्ट करने वाले कुल 60 छात्रों और 40 छात्राओं को मेडल, डायरी और प्रशस्ति पत्र देकर मंच की ओर से सम्मानित किया गया। एक कदम शिक्षा की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच के मीडिया प्रभारी अरविंद आनंद ने बाया कि वही हाल में लगे नौकरी करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि धारी समाज काफी पीछे है। यदि समाज को आगे आना है तो शिक्षा को अपनाना होगा। समारोह में डाॅ0 रणवीर कुमार, राजकिशोर कुमार, चंद्रशेखर आजाद स्नेही, अमिताभ कुमार एवं प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में मंच से जुड़े लोगों ने भाग लिया। 5 आंगनबाड़ी से निकला तो नहाने के दौरान तालाब मे डूबने से मासूम की मौत लोदीपुर में हुआ हादसा शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आंगनवाड़ी से अवकाश मिलने के बाद दोस्तों के साथ तालाब में स्नान करना एक मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ है। स्नान के दौरान ही चार साल का मासूम दिल दीवाना कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव के ही विकास रविदास का पुत्र है। घटना के बाद से ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बालक को तालाब से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मासूम गांव के ही आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ता है। अवकाश होने के बाद बालक अपने अन्य दोस्तो के साथ तालाब में स्नान करने चला गया। नहाने के दौरान ही बालक गहरे पानी में चला गया। अन्य दोस्तों के शोर मचाने पर कुछ लोग दौड़े और जब जाकर बालक को तालाब से निकाला गया लेकिन तबतक बालक की मौत हो चुकी थी। 6 थे्रशर में महिला का गया सिर, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर नालंदा के सारे थाना के राजबीघा टोला गांव मे ंहुआ हादसा शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता थ्रेशर से गेहूं फसल की मैंजनी के दौरान एक महिला का सिर थ्रेशर में चला गया। इस हादसे में महिला का सिर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। गंभीर अवस्था समीप रहने के कारण महिला को इलाज के लिए पहले बरबीघा लाया गया जहांस से महिला को सदर अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत गंभीर रहने पर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। 25 साल की घायल महिला विनीता देवी गांव के ही कामेश्वर दास की पत्नी है। बताया जाता है कि महिला खलिहान में थ्रेशर से गेहूं की मैंजनी कर रही थी। तेज हवा के कारण महिला थ्रेसर पर जा गिरी और महिला का सिर थ्रेशर में चला गया। इस दौरान दूसरे मजदूर ने दौड़कर थ्रेशर बंद किया और महिला को इलाज के लिए पहुंचाया। 7 टाटी पुल पर ईरिक्शा को ट्रक ने मारी ठोकर दो घायल शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शेखपुरा - बरबीघा एनएच पर टाटी नदी पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी। इस हादसे में ई रिकशा पर सवार एक दंपति घायल हो गया। घायल दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर रहने पर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायल दंपति नालंदा जिला के बनारस रविदास ओर शांति देवी है जो राजाबीघा गांव से शेखपुरा आ रहे थे। ठोकर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निलकने में सफल रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।