Empowering Women in Shivhar Community Dialogues Promote Development Needs महिला चिकत्सिक और अल्ट्रासाउंड सुविधा जरूरी, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsEmpowering Women in Shivhar Community Dialogues Promote Development Needs

महिला चिकत्सिक और अल्ट्रासाउंड सुविधा जरूरी

शिवहर में जिला प्रशासन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को साझा किया, जैसे सड़क, नाली, और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग। महिलाओं ने स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 25 April 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
महिला चिकत्सिक और अल्ट्रासाउंड सुविधा जरूरी

शिवहर। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पांच प्रखंडों के दस ग्राम संगठनों में गुरूवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्रखंडों के दो-दो ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत उत्साहपूर्ण रही। सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर आधारित वीडियो फल्मिों के माध्यम से प्रतिभागी महिलाएं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। संवाद के खुले मंच पर महिलाएं नर्भिीक होकर अपनी आकांक्षाएं और आवश्यकताओं को साझा की। महिलाओं की प्रमुख मांगों में गांव के समग्र विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दी। वे सड़क, नाली, नल-जल सुदृढ़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक वद्यिालयों की स्थापना तथा गांव के अस्पतालों में महिला चिकत्सिक और अल्ट्रासाउंड सुविधा जैसी आवश्यकताओं की मांग की।

इसके अतिरक्ति, महिलाएं गांवों में रोजगार सृजन हेतु स्थानीय स्तर पर फैक्ट्री स्थापित करने की भी अपेक्षा की।, जिससे प्रवास की समस्या में कमी आ सके। संवाद में लक्ष्य जीविका महिला संकुल संघ की अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि यह संवाद मंच न केवल जीविका की दीदियों के लिए, बल्कि पूरे समुदाय की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सद्धि हो रहा है। महिलाएं इस मंच पर निःसंकोच अपनी बात रख पा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम संगठन की दीदियाँ, स्वयं सहायता समूह की गैर-सदस्य महिलाओं को भी आमंत्रित करने हेतु घर-घर जाकर निमंत्रण दे रही हैं। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं का जोश और सहभागिता उल्लेखनीय है। शिवहर की महिलाओं की ये आकांक्षाएं राज्य की भावी नीतियों के नर्धिारण में एक महत्वपूर्ण आधार बनेंगी। इस अवसर पर पिपराही में मधुसूदन राम, आलोक कुमार, धीरज कुमार, सदर में चंदन कुमार, पुष्प रंजन कुमार, तरियानी में सोनी प्रियंका, शमा परवीन, पुरनहिया में रूपेश कुमार, अरुण कुमार, मधुरेश कुमार, डुमरी में गणेश पासवान, धीरेन्द्र मश्रिा, रव्द्रिर कुमार, समेत महिलाएं मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।