Women Accuse Husbands of Dowry Harassment and Abduction in Muzaffarnagar पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsWomen Accuse Husbands of Dowry Harassment and Abduction in Muzaffarnagar

पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप

Muzaffar-nagar News - पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप पति पर लगाया द

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरFri, 25 April 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
पति पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप

महिला ने पति पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि पति उसके बच्चे को भी छीनकर ले गया है। महिला की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लम्बा बाजार निवासयी सखी अरोरा की शादी वर्ष 2017 मनीश सहगल उर्फ मंजीत निवासी खतौली हाल निवासी राजनगर पालम नई दिल्ली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के पति दहेज के लिए उसका उत्पीडन करने लगा। पति से उसे एक बेटा भी है। आरोप है कि पति के अन्य महिला से नाजायज संबंध है। पति ने महिला के साथ मिलकर उसकी हत्या की सािाजा रची। इसी डर से वह अपने बेटे को लेकर मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि पति जबरदस्ती उसका बच्चा भी छिनकर ले गया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर।

रुडकी निवासी शिवानी ने महिला थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी शादी अंकित निवासी भैसी थाना खतौली के साथ हुई थी। शादी के बाद से उससे 20 लाख की मांग करते हुए उत्पीडन किया जा रहा था।दुबई में रहने वाली ननद व उसका पति भी उसे धमकाते थे। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। बाद में उसे मायके छोड़ दिया गया। वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले ताला लगाकर चले गए।उसे शक है कि पति भी अपनी बहन के साथ दुबई चला गया है और दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

मारपीट कर ससुराल से निकाला

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा निवासी सपना ने महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी अशोक निवासी किनौनी के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद उससे अतिरिक्त दहेज में कार व एक लाख नगद की मांग की जाने लगी। आरोप है कि देवर ने उसके साथ अभद्रता की। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।