Integrated Industrial Township to be Established in Kataria Banka with 200 Acres of Government Land जिले के कटोरिया में स्थापित होंगे इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टॉउनशिप, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsIntegrated Industrial Township to be Established in Kataria Banka with 200 Acres of Government Land

जिले के कटोरिया में स्थापित होंगे इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टॉउनशिप

पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड हिन्दुस्तान विशेष 200 एकड सरकारी भूमि पर होगा औद्योगिक क्षेत्र का विकास यहां औद्योगिक क्षेत्र के अलावे आवास

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 23 April 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
जिले के कटोरिया में स्थापित होंगे इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टॉउनशिप

बांका। निज प्रतिनिधि। जिले के कटोरिया प्रखंड में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 200 एकड सरकारी भूमि चिन्हित किये गये हैं। जिसे उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को नि:शुल्क दिये जाएंगे। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप में उद्योगिक इकाईयां लगाये जाने के साथ ही आवास भी बनेंगे। जहां कर्मचारियों के रहने की सुविधा होगी। यहां 24 घंटे बिजली व पानी की सुविधा मिलेगी। जल निकासी के लिए नाला और सीवरेज परियोजना भी धरातल पर उतारी जाएगी। इसके अलावे यहां शॉपिंग मॉल, बाजार और मनोरंगन की सुविधाएं भी विकसित की जायेगी। इसके लिए यहां पार्क और खेल मैदान व अन्य मनोरंजन के संसाधन विकसित किये जाएंगे। यही नहीं यहां अस्पताल और स्कूल-कॉलेज भी खोले जाएंगे। जिससे यहां रहने वाले कामगारों व कर्मचारियों को औद्यौगिक क्षेत्र के दायरे से बाहर जाने की जरूरत नहीं पडेगी। वहीं, यहां बियाडा की ओर से भी औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का अधिग्रहण कर उसे विकसित किये जाने का भी प्रस्ताव है। यहां इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित होने से कर्मचारियों के काम करने की क्षमता भी बढेगी। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप में जनसुविधाएं विकसित होने से जिले के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

झारखंड की सीमा से सटा है कटोरिया

कटोरिया प्रखंड झारखंड की सीमा से सटा है। इसके साथ ही यहां सरकारी भूमि का बडा भू-भाग भी उपलब्ध है। ऐसे में यहां इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित होने से उद्योग-धंधे काफी विकसित होंगे। यहां कोलकाता एवं झारखंड से कच्चा माल मंगाने एवं उत्पाद की मार्केटिंग करने में भी आसानी होगी। अभी चांदन के मनिया गांव में तैयार होने वाले चांदी मछली एवं अमरपुर में तैयार होने वाले सिल्क कपडों की मार्केटिंग देश के कई प्रांतों में की जा रही है। कटोरिया में सडक मार्ग के अलावे ट्रेन की भी सुविधा उपलब्ध है। जिससे उद्योग-धंधे को विकसित करने में काफी मदद मिलेगी।

40 फीसदी हिस्सा हरित पट्टी होगा

कटोरिया प्रखंड के बडे भू-भाग में वन लगे हैं। जिससे यहां पर्यावरण भी उद्योगिक क्षेत्र को स्थापित कर उसे विकसित करने के लिए काफी अनुकूल है। यहां इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित करने के साथ ही यहां 40 फीसदी हिस्सा में हरित पट्टी बनाया जायेगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

जिले के कटोरिया प्रखंड में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए 200 एकड सरकारी भूमि को चिन्हित किया गया है। जिसे इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप बनाने के लिए उद्यमियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराये जाएंगे। यहां उद्योग लगाने के साथ-साथ जनसुविधाएं भी विकसित की जायेगी। इस परियोजना को सरकार से मंजूरी मिल गई है। यहां उद्योग लगाये जाने के साथ स्कूल-कॉलेज, अस्पताल व मनोरंजन के संसाधन भी विकसित किये जाएंगे।

शंभू कुमार पटेल, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बांका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।