Jharkhand Police on the Hunt for Cyber Fraudster in Banka District झारखंड पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी के घर पहुंचे शंभूगंंज, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsJharkhand Police on the Hunt for Cyber Fraudster in Banka District

झारखंड पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी के घर पहुंचे शंभूगंंज

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सोमवार को झारखंड पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने बांका जिले के थाना पहुंचे।

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 25 March 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी के घर पहुंचे शंभूगंंज

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सोमवार को झारखंड पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने बांका जिले के थाना पहुंचे। बोकारो थाने की पुलिस शंभूगंंज पुलिस की मदद से आरोपी रूपेश कुमार के गांव बंशीपुर में सर्च अभियान चलाया। जहां तलाशी में पुलिस की हाथ खाली रही। लोगों में चर्चा हो रही है कि साइबर ठग की साथ - साथ अब धोखाधड़ी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गया है। शंभूगंंज पुलिस की मदद से झारखंड बोकारो थाने की पुलिस आरोपी के घर अचानक दस्तक दी। लेकिन रूपेश का कहीं अता-पता नहीं चल सका। बताया कि तवरेज अलि से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो बोकारो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि ठग गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।