Munger Police Arrests Fugitive Deva Kumar In Robbery Case Near Tilidiha Temple लूटकांड के फरार आरोपी देवा को मुंगेर पुलिस ने धरमपुर गांव से किया गिरफ्तार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMunger Police Arrests Fugitive Deva Kumar In Robbery Case Near Tilidiha Temple

लूटकांड के फरार आरोपी देवा को मुंगेर पुलिस ने धरमपुर गांव से किया गिरफ्तार

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सीमावर्ती मुंगेर जिले में तिलडीहा मंदिर समीप गोगाचक धर्मशाला मोड़ पर लूटकांड मा

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 28 April 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
लूटकांड के फरार आरोपी देवा को मुंगेर पुलिस ने धरमपुर गांव से किया गिरफ्तार

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सीमावर्ती मुंगेर जिले में तिलडीहा मंदिर समीप गोगाचक धर्मशाला मोड़ पर लूटकांड मामले में फरार आरोपी देवा कुमार को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की देर शाम धरमपुर गांव से गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उक्त जगह देवा ने अपने साथियों के साथ हथियार के बल पर युवक संदीप कुमार से आई फोन , 14 हजार नकद की लूट कर ली थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शंभूगंंज धरमपुर गांव के रहने वाले उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। धरमपुर गांव में देवा एवं साथियों ने एक मालाकार के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था । जिसमें दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।