Murder Investigation Young Woman Found Dead in Bihar Husband Accused of Dowry Violence विवाहिता का बहियार की झाड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMurder Investigation Young Woman Found Dead in Bihar Husband Accused of Dowry Violence

विवाहिता का बहियार की झाड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका

शंभूगंज के करहरिया की घटनाशंभूगंज के करहरिया की घटना शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में एक विवाहिता का शव रविवार की

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 12 May 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता का बहियार की झाड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में एक विवाहिता का शव रविवार की शाम नरौन बहियार में झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है। मृतका करहरिया गांव के सोमदेव सिंह की पत्नी बबली देवी (24) थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। इस घटना में मृतका की बड़ी बहन संग्रामपुर की प्रियंका देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति सोमदेव सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि घटना के दो दिन पूर्व शुक्रवार को बबली ने फोन पर बताई थी कि पति सोमदेव सिंह दहेज के लिए मारपीट करते हैं।

इतना कहने पर मोबाइल बंद हो गया। शनिवार की सुबह जब बहन का घर मालडिह पंचायत के करहरिया गांव पहुंची तो ससुर मुन्ना सिंह के अलावा घर पर कोई नहीं मिला। घर के अलावा अड़ोस-पड़ोस के कई युवक पुलिस की डर से फरार हो गया है। वहीं ससुर दोनों आंखों से सूरदास एवं दिव्यांग हैं। बहन ने बताया कि मई 2023 ई में असरगंज के सती स्थान समीप बबली की शादी सोमदेव से हुई । जिसमें एक वर्ष का पुत्र बंटी भी है। सोमदेव सिंह ट्रक में खलासी का काम करता है। पिता मुन्ना सिंह दिव्यांग है। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। सोमदेव और बबली के बीच हमेशा पैसे को लेकर विवाद होते रहता था। घटना के दो दिन पूर्व बबली मायका से मासूम बंटी को साथ लेकर करहरिया पहुंची थी। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि बड़ी बहन की शिकायत पर घटना की छानबीन शुरू कर दिए । इसमें पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया। ग्रामीण सूत्रों के आधार पर शव को झाड़ी से बरामद किया गया । बताया कि पति सोमदेव सिंह मासूम पुत्र को लेकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।