Police Capture Fugitive Muso Singh in Successful Operation in Bhelwa Village भेलवा गांव से फरार आरोपी मुसो सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPolice Capture Fugitive Muso Singh in Successful Operation in Bhelwa Village

भेलवा गांव से फरार आरोपी मुसो सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सुईया पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत ब

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 16 May 2025 06:21 AM
share Share
Follow Us on
भेलवा गांव से फरार आरोपी मुसो सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए भेलवा गांव से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुसो सिंह को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मुसो सिंह पुलिस को बार-बार चकमा देकर फरार हो जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी आरोपी अब भी फरार हैं, वे स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।