बहुत जल्द नए लुक में दिखेगा बरौनी जंक्शन
लीड पेज 5:::::::::स्टेशन के पुनर्विकास का प्रथम फेज हुआ स्वीकृत के निर्माण का कार्य। बरौनी,निज संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने लगभग 98 करोड़ की लागत से बरौनी जंक्शन के विकास का

बरौनी,निज संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने लगभग 98 करोड़ की लागत से बरौनी जंक्शन के विकास कार्य की स्वीकृति दी है। यह जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से बरौनी स्टेशन के विकास को मंजूरी मिली है। बरौनी स्टेशन के पुनर्विकास का प्रथम फेज स्वीकृत हुआ है। लगभग 98.09 करोड़ की योजना को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दी है। इसके लिए जल्द ही विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इस योजना के तहत बरौनी स्टेशन के दोनों तरफ स्टेशन बिल्डिंग बनाई जाएगी। सोनपुर मंडल द्वारा भेजे गए डीपीआर में स्टेशन के दोनों तरफ भवन निर्माण के साथ पार्किंग, यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, लिफ्ट, प्लेटफार्म पर एस्केलेटर का निर्माण शामिल है। कहा कि सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक ने भी इसकी पुष्टि की है। कोरोना की वजह से बरौनी स्टेशन के विकास का प्रस्ताव लंबित था। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। सांसद के प्रयास से बेगूसराय जिले के प्रत्येक क्षेत्र में विकास को नया आयाम दिया जा रहा है। हाल में हुई सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में भी बरौनी जंक्शन के लंबित विकास का मामला मुख्य रूप से उठाया गया था। इस योजना के अमलीजामा पहनाने के बाद बरौनी जंक्शन जल्द ही नए लुक में दिखेगा। बरौनी स्टेशन के विकास की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, महामंत्री कुंदन भारती, केशव शांडिल्य, छोटेलाल सिंह, आयुष ईश्वर, ललन सिंह, सुमन चौधरी, बिरजू मल्लिक आदि ने पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बधाई दी है। जल्द ही रेलयात्रियों को मिलेगी एक नंबर प्लेटफार्म की सुविधा बरौनी,निज संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा रेलयात्रियों को बरौनी जंक्शन पर नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर एक की सुविधा बहाल कराने को लेकर युद्धस्तर से कार्य कराया जा रहा है। सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा लगातार बरौनी जंक्शन पहुंचकर निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या एक के कार्य की प्रगति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही, मौजूद संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ समय का ध्यान रखते हुए कार्य के संपादन का निर्देश भी दिया जा रहा है। डीआरएम ने कहा कि बरौनी के विकास में बरौनी जंक्शन के इस निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या एक की भूमिका अहम साबित होगी। इसके अलावा बरौनी जंक्शन से न्यू बरौनी स्टेशन जाने के लिए नये संपर्क पथ का निर्माण कराया जा रहा है। पहले वाले पुराने संपर्क पथ की जगह रेलवे ट्रैक निर्माण की योजना है। इस पर भी कार्य शुरू है। विदित हो कि 18 जून 2023 को बरौनी जंक्शन स्थित 2 नंबर प्लेटफार्म को ही आनन-फानन में एक नंबर में तब्दील कर दिया गया। बरौनी जंक्शन पर एक नंबर प्लेटफार्म नहीं होने से इसके प्लेटफॉर्मों की शुरुआत 2 नंबर प्लेटफॉर्म से 9 नंबर तक होती थी। लेकिन, रेल प्रशासन ने दो नंबर प्लेटफार्म को एक नंबर प्लेटफार्म का दर्जा देकर आनन में इसकी शुरुआत कर दी और प्लेटफार्म नंबर 9 को प्लेटफार्म नं. 8 कर दिया गया। ऐसी सूरत में अब बरौनी जंक्शन पर एक से आठ नंबर तक ही प्लेटफार्म है। अब नया प्लेटफार्म के बनने के बाद बरौनी जंक्शन को अपना नया एक नंबर प्लेटफार्म मिल सकेगा। विदित हो कि बरौनी जंक्शन के इर्द गिर्द बरौनी रिफाईनरी, फर्टिलाइजर, थर्मल पावर, बरौनी डेयरी, कार्बन फैक्ट्री, पेप्सी प्लांट सहित कई छोटे-बड़े कल-कारखाने के साथ ही राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मस्थली होने से इसकी पहचान एशिया के मानचित्र पर भी दर्ज है। इसी कारण बरौनी जंक्शन पर एक नंबर प्लेटफार्म नहीं होने से देश स्तर पर वर्षों से यह चर्चा का विषय बना रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।