महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल का दिख रहा सार्थक प्रभाव
फोटो नं. 04, नावकोठी में संवाद कार्यक्रम में जुटी महिलाएं।की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कहीं। मुखिया राष्ट्रपति कुमार, बीपीएम मनो

नावकोठी, निज संवाददाता। घर की दहलीज से निकल कर जीविका से जुड़ी महिलाओं के सशक्तीकरण हो रहा है। हर क्षेत्र में महिलाएं स्वावलंबी हुई हैं तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। तभी तो महिला संवाद में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो रही है। ये बातें नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने शुक्रवार को नावकोठी आयुर्वेदिक औषधालय में तिरंगा जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कहीं। मुखिया राष्ट्रपति कुमार, बीपीएम मनोरंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
बीपीएम ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है। महिलाएं जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। सामुदायिक समन्वयक दुलारचंद राम ने कहा कि महिला संवाद के माध्यम से समाज की हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचे। बुक कीपर रंजू कुमारी के नेतृत्व में महिला संवाद में सैकड़ों महिलाएं आयीं। इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मेधा वृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। दर्जनों महिलाओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर योजनाओं के लाभ लेने में भी सक्षम हुई हैं। जनिता कुमारी ने कहा कि पहले महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी नहीं थी किन्तु अब इससे जुड़कर वह खुशहाल हो रही हैं। शबाना बेगम बताती हैं कि मुख्यमंत्री ने महिला उत्थान के लिए एक सशक्त माध्यम जीविका दिया है जिससे जुड़कर उनका परिवार आगे बढ़ रहा है। मौके पर प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी, रोहित कुमार, रेणु, किरण, पुष्पलता, अनीता देवी, रबीना देवी, वर्षा कुमारीआदि जीविका दीदियां मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।