Jharkhand Clinches Title in Intense Khelo India Youth Games 2025 Women s Football Final खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025:झारखंड बनी नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट की चैम्पियन, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsJharkhand Clinches Title in Intense Khelo India Youth Games 2025 Women s Football Final

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025:झारखंड बनी नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट की चैम्पियन

लीड...फुटबॉल में यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में ग्रुप ए महिला वर्ग में झारखंड और तमिलनाडु के बीच फाइनल महामुका

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 13 May 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025:झारखंड बनी नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट की चैम्पियन

तेघड़ा, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल में यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में ग्रुप ए महिला वर्ग में झारखंड और तमिलनाडु के बीच फाइनल महामुकाबला खेला गया। फ़ाइनल मैच में शुरू से ही दोनों टीम गोल के लिए एक दूसरे से जूझती रही। दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों ही टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पाई। दोनों ही टीम बराबरी का खेल खेली। इसके बाद मैच का परिणाम पेनल्टी गोल से हुआ। झारखंड की ओर से 6 पेनल्टी गोल किए गए। तमिलनाडु की ओर से 5 पेनल्टी गोल ही दागे गए। इस प्रकार फाइनल मुकाबला का परिणाम पेनाल्टी गोल के द्वारा झारखंड को चैंपियन घोषित किया गया।

झारखंड की टीम की ओर से एलिजाबेद इक्का, रिया , अलका, रीना, ममता ने और कप्तान शिवानी ने भी अपनी टीम के लिए एक-एक पेनल्टी गोल किया। इससे पहले मैच के 27वें मिनट पर झारखंड के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। फाइनल मैच काफ़ी अनुशासित और शानदार रहा। बराबरी का मैच खेलने पर भी तमिलनाडु की टीम हारी पूरे मैच के दौरान दोनों ही टीम के बीच कांटे की टक्कर रही। इस वजह से दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर पाई। लेकिन पेनल्टी गोल में पिछड़ने के कारण तमिलनाडु को हार का मुंह देखना पड़ा। पेनल्टी गोल में तमिलनाडु की ओर से माधरवा,कप्तान मोनिशा, किसका, काव्या और अंविता ने अपनी टीम के लिए एक-एक पेनल्टी गोल किया। इस तरह तमिलनाडु मात्र एक पेनल्टी गोल से इस फ़ाइनल मुकाबला को हार गई। इससे पहले 34 वें मिनट पर तमिलनाडु की एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। फाइनल में फुटबॉल खेल की जीत हुई फाइनल मुकाबला देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय दर्शक पहुंचे थे। दर्शकों को दोनों टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला भी देखने को मिला। दोनों ही टीम ने दर्शकों का दिल जीता और अपने शानदार खेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। खेलो इडिया यूथ गेम्स 2025 का प्रतीक गजसिंहभा लोगों के आकर्षण का केंद् रहा। दर्शकों के बीच जाकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करता रहा। दर्शक उसके साथ सेल्फी लेते दिखे। फ़ाइनल मैच होने से विभिन्न विद्यालयों के बच्चे मैच का लुफ्त उठाते नजर आए और खेल देखने के लिए अच्छी संख्या में दर्शक भी आए थे। अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार खेल पदाधिकारी बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका हौसला बढ़ाया। विजेता व उपविजेता टीम को मिला पुरस्कार यमुना भगत स्टेडियम में डीएम तुषार सिंगला, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, नगर निगम के महापौर पिंकी देवी, उपविकास आयुक्त बेगूसराय, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अनुमंडल अधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, पूर्व महापौर संजय कुमार, एवं जिले के अन्य वरीय अधिकारी की उपस्थिति में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार व मेडल प्रदान किया गया। जीत के मेडल के साथ विजेता झारखंड की टीम ने जश्न मनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।