बेगूसराय के सभी चर्च ने पाम संडे पर निकाला जुलूस
बेगूसराय में रिफाइनरी टाउनशिप के सभी चर्च में रविवार को पाम संडे मनाया गया। एराइस एंड शाइन चर्च से जुड़े लोग मिलकर जुलूस निकाले। यह जुलूस खजूर की डालियों के साथ गाते और नारे लगाते हुए टाउनशिप के...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। रिफाइनरी टाउनशिप के सभी चर्च में रविवार को पाम संडे मनाया गया। एराइस एंड शाइन चर्च से जुड़ी वंदना खालखो ने बताया कि टाउनशिप के सभी चर्च मिलकर जुलूस निकाले। यह जुलूस कॉपरेटिव से निकलकर टाउनशिप के कई रास्तों से निकलकर अपने अपने चर्च में समाप्त हुआ। इसमें चर्च के लोग भजन गाते और नारे लगाते हुए गए। इस जुलूस में सीएनआई चर्च, एराइस एंड शाइन चर्च और एनडब्लू लूथरन चर्च के विश्वासी शामिल थे। इस दिन चर्च में विशेष आराधना होती है। हर के हाथ में खजूर की डालियां होती है। चर्च खजूर की डालियों से सजा होता है। इसमें मुख्यतः विनय खालखो, राजीव मिंज, टी एल लकरा, मनोज टोप्पो, अनमोल मिंज, एके सोरेन, सीएस मुर्मू, वंदना खालखो, मृदुल मिंज, ऊषा मिंज, लिली लकरा, ग्रेसी मुर्मू, सविता दादेल, ममता कुजूर, साइमन मुर्मू, नाथन टुडू, गैब्रियल, अनीता, रीना, सुमन, शोभा, एंजल, अश्विका मृत्युंजय, ऋषि आदि मौजूद थे। पाम संडे को खजूर रविवार भी बोला जाता है। बताया गया कि यह प्रभु यीशु मसीह के विजय प्रवेश का दिन है। पाम संडे ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के पहले संडे को मनाया जाता है। यह त्यौहार दुनिया भर के ईसाईयों के लिए विशेष है। पाम संडे 40 दिन उपवास के दौरान पवित्र सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है। ईसाई मान्यता के अनुसार इस दिन यीशु मसीह गदही के बच्चे पर सवार होकर यरूशलेम चर्च में प्रवेश किये। बहुत बड़ी भीड़ उनके पीछे चल रही थी। उस भीड़ ने यीशु के स्वागत में खजूर की डालियां जमीन पर बिछाई और अपने कपड़े भी मार्ग पर उन्होने बिछाया। लोगों की भीड़ होशन्ना के नारे लगाती हुई जा रही थी। हर साल ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को याद करते हुए हाथ में खजूर की डालियां लिए हुए जुलूस निकालते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।