जनता दरबार में 5 मामले का हुआ निष्पादन
वीरपुर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 11 मामलों की सुनवाई की गई। आपसी समझौते और कागजातों की जांच के बाद 5 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 6 मामलों पर स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 3 May 2025 08:06 PM

वीरपुर। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 11 मामलों की सुनवाई हुई। आपसी समझौते और कागजातों की जांच के बाद कुल 5 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शेष 6 मामले पर स्थलीय निरीक्षण व अभिलेखों की जांच के बाद विचार करने का निर्णय लिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार,राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार व अन्य कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।