Statewide Women Dialogue Program Held in Pokharia Ballia पोखरिया में महिला संवाद आयोजित, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsStatewide Women Dialogue Program Held in Pokharia Ballia

पोखरिया में महिला संवाद आयोजित

बलिया में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पोखरिया पंचायत के रातरानी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 215 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य सरकार की महिलाओं से जुड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 25 April 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
पोखरिया में महिला संवाद आयोजित

बलिया, एक संवाददाता। राज्यव्यापी महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को पोखरिया में आयोजित किया गया। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा पटना में महिला संवाद गतिविधियों की शुरुआत की गई। वहीं, बलिया प्रखंड के पोखरिया पंचायत के रातरानी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा दूध सेंटर के पास महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला से मैनेजर सतत जीविकोपार्जन योजना श्री भवानी शंकर,एरिया कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार और अनुप्रिया रानी एवं कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर प्रेम कुमार,विद्या सागर भारती,सरफराज अहमद ,ललिता कुमारी, सुगंधा कुमारी उपस्थित हुए। जिसमें 215 सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में फ़िल्म, लीफलेट आदि द्वारा जानकारी दी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।