Women Empowerment Dialogue Program Held in Pahsara Highlighting Government Welfare Schemes जयमंगला व गुरु जीविका समूह ने किया महिला संवाद , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen Empowerment Dialogue Program Held in Pahsara Highlighting Government Welfare Schemes

जयमंगला व गुरु जीविका समूह ने किया महिला संवाद

नावकोठी के पहसारा पश्चिमी पंचायत में जयमंगला और गुरू जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 21 April 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
जयमंगला व गुरु जीविका समूह ने किया महिला संवाद

नावकोठी। पहसारा पश्चिमी पंचायत में सोमवार को जयमंगला व गुरू जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।वहीं सरकार उनकी स्थिति को मजबूत करने व सुधारने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में फिल्मों के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को दिखाया गया। वहीं महिलाओं को योजनाओं से संबंधित मिलने वाले लाभ की जानकारी पर केंद्रित पंपलेट बांटे गए।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।