Women s Empowerment Dialogue Program in Khodavandpur Government Initiatives Highlighted महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही सरकार की पहल, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen s Empowerment Dialogue Program in Khodavandpur Government Initiatives Highlighted

महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही सरकार की पहल

खोदावंदपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए की गई पहलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, जीविका समूह, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 8 June 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही सरकार की पहल

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। दूसरे चरण में रविवार को खोदावंदपुर की बाड़ा पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से नीतीश सरकार के महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी महिलाओं को दी गई। जीविका के सामुदायिक समन्वयक वशिष्ट पासवान एवं क्षेत्रीय समन्वयक चंदन कुमार राय ने बताया कि नीतीश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी महिलाओं को उनसे सीधे संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है। इनमें शराबबंदी से घरेलू हिंसा में आई कमी, बाल विवाह से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान एवं दहेज के लेन देन के कारण बिगड़ते पारिवारिक रिश्ते की जानकारी शामिल है।

इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका समूह का गठन, जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रियायती दर पर बैंक से ऋण की व्यवस्था, महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था, बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बालिका साईकिल योजना, बालिका पोशाक राशि योजना आदि योजनाओं के बारे में महिलाओं को इस कार्यक्रम के जरिए जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को भी साझा किया जा रहा है। बैंक से ऋण प्राप्ति में हो रही परेशानी, मुख्यमंत्री नल जल योजना से सम्बन्धित परेशानी के अलावे अन्य सामूहिक समस्याओं का मुद्दा भी महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम में उठाया जा रहा है। महिलाओं द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न मुद्दों की सूची बनाकर इसके निराकरण के लिए सम्बन्धित विभाग के बेबसाईट पर ऑनलाइन किया जा रहा है। इस महिला संवाद कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गावों से आई सौ से अधिक महिलाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।