Drunken Brawl Man Arrested in Piri Bazar for Disturbance नशे में हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsDrunken Brawl Man Arrested in Piri Bazar for Disturbance

नशे में हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार

नशे में हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 9 June 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
नशे में हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार

कजरा। पीरी बाजार पुलिस ने शराब के नशे में हो हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए पीरी बाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र पर बरियारपुर गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हो- हंगामा कर रहा है। घटना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम को वहां भेजा गया। पुलिस टीम जब घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरियारपुर गांव निवासी भोला मंडल के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।