Community Initiative Resolves Long-standing Waterlogging Issue Near Bhagwanpur Panchayat Bhavan जलजमाव से मुक्ति के लिए इंतजार नहीं इंतजाम किया, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCommunity Initiative Resolves Long-standing Waterlogging Issue Near Bhagwanpur Panchayat Bhavan

जलजमाव से मुक्ति के लिए इंतजार नहीं इंतजाम किया

भगवानपुर पंचायत भवन के पास जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने प्रशासन का इंतजार नहीं किया। बीडीओ ने निरीक्षण किया लेकिन फंड नहीं था। समाजसेवी आलोक कुमार सिंह ने खुद जलनिकासी का इंतजाम किया, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 31 May 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
जलजमाव से मुक्ति के लिए इंतजार नहीं इंतजाम किया

भगवानपुर पंचायत भवन के पास महीनों से थी जलभराव की समस्या बीडीओ ने किया था निरीक्षण, नहीं था फंड, समाजसेवी ने कराया काम (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। जलजमाव से स्थानीय लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद से इंतजाम किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन के पास पांच वर्षों से जलजमाव की जटिल बनी समस्या से स्थानीय लोग त्रस्त थे। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में समिति के सदस्य दीपक चौरसिया ने सवाल उठाया था। इसके बाद भगवानपुर बीडीओ ने स्थल निरीक्षण किया।

लेकिन, फंड के अभाव में आमजनों की इस समस्या का समाधान करने की दिशा में पहल नहीं हुई। समिति के सदस्य राजेश्वर पाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्रामीण चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे आलोक कुमार सिंह से मिले। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई और कहा कि जमा पानी मकान की नींव में जा रहा है। इससे मकान ध्वस्त हो सकता है। इसके पहले जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई थी। आलोक सिंह ने उनकी समस्याएं सुन स्थल का निरीक्षण किया। फिर जेसीबी से मिट्टी से खुदाई कराकर जलनिकासी का प्रबंध किया। इससे महीनों से बनी जलजमाव की समस्या का अस्थाई समाधान हुआ। फोटो- 31 मई भभुआ- 7 कैप्शन- भगवानपुर पंचायत भवन के पीछे जमा पानी की निकासी के लिए नाली की खुदाई करती जेसीबी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।