Kharif Workshop Held in Adhaura to Educate Farmers on Advanced Rice Cultivation Techniques किसानों को खरीफ फसल को ले दिया प्रशिक्षण, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsKharif Workshop Held in Adhaura to Educate Farmers on Advanced Rice Cultivation Techniques

किसानों को खरीफ फसल को ले दिया प्रशिक्षण

(पेज चार) ऑटो व मैजिक चालक कर रहे हैंमनमानी ऑटो व मैजिक चालक कर रहे हैंमनमानी ऑटो व मैजिक चालक कर रहे हैंमनमानी

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 27 May 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
किसानों को खरीफ फसल को ले दिया प्रशिक्षण

(पेज चार) अधौरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख संजय उरांव द्वारा किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि धान की उन्नत खेती के नवीनतम तकनीक तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। किस मौसम में किस फसल को किसानों द्वारा उपजाया जा सकता है की जानकारी दी गई। कृषि ज्ञान वाहन पर डिस्प्ले के माध्यम से भी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने किया दर्शन भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी मंदिर में मंगलवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने माता रानी का दर्शन पूजन किया।

प्रधान पुजारी उमेश मिश्र और अन्य पुजारियों द्वारा वेद मंत्रों के बीच विधवत दर्शन और आरती पूजन कराया गया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां भी थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रेया कुमारी, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, धार्मिक न्यास समिति के कर्मियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को मां मुंडेश्वरी देवी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। पटेल इंटर कॉलेज की तीन जून को होगी जांच भभुआ। मां राजेश्वरी सुदामा देवी पटेल इंटर कॉलेज की जांच तीन जून को होगी। इस संबंध में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन पदाधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय की जांच 23 मई को कराई जानी थी। लेकिन, इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका सहसचिव के उपस्थित नहीं होने और कॉलेज का गेट बंद रहने से जांच नहीं हो सकी थी। लहरियाकट बाइक चलाने से हादसे की आशंका भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय के बाजार में कुछ युवा शौक में लहरियाकट बाइक चला रहे हैं। इससे बाजार में हादसे की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि यहां भीड़ रहती है और युवा हाई स्पीड में बाइक दाए-बाएं करते हुए बगल से अचानक गुजर जाते हैं। डर से लोग इधर-उधर किनारे हटते है। इस दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। इस स्थल पर कभी-कभी ही पुलिस की ड्यूटी लगती है। जांच में इन्हें रोका जाना जरूरी है। सरकारी भूमि पर किया जा रहा है अतिक्रमण अधौरा। प्रखंड के विभिन्न गांवों में सरकारी भूमि पर फिर से अतिक्रमण किया जाने लगा है। अधौरा के अलावा सुदूर गांवों में भी ऐसा देखा जा रहा है। वन विभाग की भूमि भी इससे वंचित नहीं है। हालांकि वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पुलिस की मौजूदगी में दो साल पहले अपनी भूमि से अतिक्रमण हटवाया था। लेकिन, फिर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया जाने लगा है। जबकि सरकार द्वारा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है। सड़क पर वाहन खड़ा करने से लगता है जाम रामपुर। प्रखंड के मुख्य बजार बेलांव में वाहन स्टैंड नहीं है। बस, जीप, मैजिक, ऑटो को बाजार में खड़ा कर उसके चालक यात्रियों को सवार करते हैं। इस दौरान सड़क जाम हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रखंड प्रशासन से वाहन स्टैंड बनाने की गुहार लगाई। लेकिन, इस दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं की जा सकी। कभी-कभी तो ऐसा जाम लगता है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। तब बेलांव थाने की पुलिस को कमान संभालनी पड़ती है। ऑटो व मैजिक चालक कर रहे हैंमनमानी भगवानपुर। ऑटो व मैजिक चालकों की मनमानी बढ़ गई है। उनकी मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के बाजार की विभिन्न सड़क पर ही वाहन खड़ा कर यात्रियों को सवार कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। इससे रोड जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन, स्थाई स्टैंड स्थापित नहीं किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।