विश्व रेडक्रॉस दिवस व संस्थापक की जयंती पर संगोष्ठी
मानव सेवा व पीड़ितों की मदद करने के लिए सदस्यों से की अपील मानव सेवा व पीड़ितों की मदद करने के लिए सदस्यों से की अपील

मानव सेवा व पीड़ितों की मदद करने के लिए सदस्यों से की अपील भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं रेड क्रॉस संस्थापक सर जीन हेनरी डूनेण्ट की जयंती पर गुरुवार को रेड क्रॉस भवन में संगोष्ठी आयोजित की गयी। विश्व रेडक्रॉस की इस वर्ष की थीम ‘मानवता की ओर विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. रामेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने किया। रेडक्रॉस संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सचिव ने संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा के समय पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा हीं रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने सदस्यों एवं स्वयंसेवकों से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कटिबद्ध रहने की अपील की। चेयरमैन ने सर जीन हेनरी डूनेण्ट के जीवन एवं कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए मानवता की सेवा को ईश्वर की सेवा बताया। उन्होंने कहा कि सदस्य तथा स्वयंसेवकगण को अपने आस पास के लोगों से जुड़ाव रखना चाहिए और किसी भी आपदा की स्थिति में सेवा सहायता में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। प्रबंध समिति सदस्य अनिल तिवारी ने रेडक्रॉस के वैश्विक महत्व और संगठन द्वारा मानव सेवा में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, प्रबंध समिति सदस्य छोटे लाल शुक्ल, गोपालगंज प्रसाद, आजीवन सदस्य सुरेश कुमार अग्रवाल एवं लाल बहादुर सिंह यादव ने जिला शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से सड़क तथा रेल मार्ग से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की अभूतपूर्व सेवा और सहायता की चर्चा की। राकेश कुमार, राजीव रंजन पाण्डेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, बालचंद राम, देवलाल पासवान, जितेन्द्र उपाध्याय, मनोज दूबे, गोपाल तिवारी ने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।