Tragic Accident Woman Killed by Bolero Vehicle in Dadar Bhbua दादर के पास बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTragic Accident Woman Killed by Bolero Vehicle in Dadar Bhbua

दादर के पास बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर दादर के पास बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 1 June 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
दादर के पास बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

पेज तीन की खबर दादर के पास बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला ने तोड़ा दम नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के दादर गांव के पास बोलेरो वाहन की चपेट में आने से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मृतिका जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी बनवारी बिंद की 55 वर्षीय पत्नी जानकी देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला अपने दामाद गंगा सागर बिन्द भभुआ नरौतापुर निवासी के साथ बाइक पर परशुरामपुर अपने गांव से सवार होकर मोहनियां सामान की खरीदारी करने के लिए आ रही थी।

तभी दादर गांव के पास बोलेरो की जोरदार टक्कर से महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर किया गया। जहां घायल महिला को परिजनो ने सदर अस्पताल भभुआ लाया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी डाक्टर अभिलाष चन्द्रा ने इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरु किया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दी। सूचना पर भभुआ थाने की सब इंस्पेक्टर नीतु कुमारी ने पहुंच कर शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। सदर अस्पताल के डाक्टर अभिलाष चन्द्रा ने शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनो ने बताया कि महिला के पति व बड़ा पुत्र अक्सर बीमार रहते है। सदर अस्पताल में मृतक महिला के दामाद ने चार लाख रुपया मुआवजा की मांग जिला प्रशासन से की है। घटना से परिवार व घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। फोटो परिचय 1-भभुआ-11-सदर अस्पताल के इमरजेंसी के पास मृतक महिला के रोते बिलखते परिजन व अन्य दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से तीन घायल, तीनो घायलो का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज मारपीट की घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया गया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के रतवार गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव निवासी स्वर्गीय विंध्याचल तिवारी 20 वर्षीय पुत्र विकास तिवारी ,परशुराम पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र योगेंद्र पांडेय व योगेंद्र पांडेय के 23 वर्षीय पुत्र नरेंद्र पांडेय भी बताया जाता है। घायलों ने बताया कि सड़क से अपने घर के लिए हम लोग जा रहे थे ,तभी गांव के सात लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल अवस्था में सभी को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया गया। घायलों ने बताया कि इस मामले में पहले थाना पर भी आवेदन दिया गया है। फोटो परिचय 1-भभुआ-12-सदर अस्पताल में इलाज के बाद बैठे मारपीट के घायल करंट की चपेट में आने से एक किसान झुलसा घोसा गांव में बिजली के खंभे से तार खींचने के दौरान हुई घटना सदर अस्पताल में झुलसे किसान का कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के घोसा गांव में बिजली के खंभे से तार खींचने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान झुलस गया। यह घटना रविवार की सुबह 8 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक झुलसा बेलाव थाना क्षेत्र के घोसा गांव निवासी शंकर बिंद के 35 वर्षीय पुत्र मनोहर बिंद बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि धान का बीचड़ा डालने के लिए किसान मोटर पंप चलाने को लेकर बिजली के खंभे से तार खींच रहा था। तभी किसी तरह तार में बिजली करंट के संपर्क में आ गए ,जिससे करंट लगने से किसान झुलस गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फोटो परिचय 1-भभुआ-13-सदर अस्पताल में बिजली करंट से झुलसे किसान का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी परिजनों के डांटने पर किशोर ने खाया जहर हालात बिगड़ी भभुआ। शहर के वार्ड 10 में परिजनों के डांटने पर 17 वर्षीय किशोर ने जहर खा लिया। जिसकी हालत बिगड़ने लगी, यह घटना रविवार की दोपहर एक बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ वार्ड 10 निवासी निजामुद्दीन राइन के 17 वर्षीय पुत्र रुस्तम राइन बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि घर के परिजनों द्वारा डांट फटकार लगा दिया गया था। जहां मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हि.प्र. पेड़ पर आम तोड़ रही दो सगी बहन गिरकर घायल भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहुरी गांव के पास नदी किनारे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रही दो सगी बहन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार की सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहुरी गांव निवासी चंद्रशेखर राम की 10 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी एवं 12 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि दोनों बहन घर से झूठ बोलकर गई की शौच करने के लिए जा रहे हैं। जो नदी किनारे पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रही थी। अचानक आम के पेड़ का टहनी टूटकर नीचे गिरा, जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घायल दोनों सगी बहन को सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हि.प्र. करमचट पुलिस ने दो वारंटी सहित शराब के नशे में एक को किया गिरफ्तार भभुआ। जिले के करमचट थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में दो वारंटी एवं एक शराब पीने के मामले में पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। रविवार को 1:30 बजे करमचट थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट के वारंटी में गिरफ्तार थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपति राम के 50 वर्षीय पुत्र सनमुख राम एवं चिरकुट राम के 35 वर्षीय पुत्र बीरबल राम बताया जाता है। जबकि शराब पीकर हंगामा कर रहा बिच्छी बांध गांव निवासी बबन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ कलेंदर सिंह बताया जाता है। गिरफ्तार हुए सभी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हि.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।