Woman Injured by Falling Cement Alabaster During Storm in Mokri Village आंधी से अलबेस्टर गिरने से महिला घायल, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsWoman Injured by Falling Cement Alabaster During Storm in Mokri Village

आंधी से अलबेस्टर गिरने से महिला घायल

(पेज चार) ओरा मोड़ पर यात्री शेड नहीं रहने से परेशान ओरा मोड़ पर यात्री शेड नहीं रहने से परेशान ओरा मोड़ पर यात्री शेड नहीं रहने से परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 10 April 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
आंधी से अलबेस्टर गिरने से महिला घायल

(पेज चार) भभुआ। मोकरी गांव में आंधी-पानी के दौरान घर जा रही एक महिला के उपर सीमेंट का अल्बेस्टर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता 60 वर्षीया हसीना बीबी भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी खाजा हसन की पत्नी है। सदर अस्पताल लेकर उसके परिजन पहुंचे। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बेहतर उपचार कराने के लिए बनारस चले गए। फोटो- 10 अप्रैल भभुआ- 10 कैप्शन- एलबेस्टर गिरने से घायल होने के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज कराती महिला। बाल विकास परियोजना का प्रशिक्षण शिविर अधौरा। बाल विकास परियोजना द्वारा गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुरेंद्र मोहन गिलानी ने बताया कि पोषण ट्रैकर के बारे में सेविकाओं को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सेविका, सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयक ने भाग लिया। पटना से आए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अमन कुमार एवं जिला स्तरीय शिक्षक राधा कृष्ण कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। सेविका को पोषण ट्रैकर, आभा, आईडी, एफआरएस के बारे में बताया गया। ओरा मोड़ पर यात्री शेड नहीं रहने से परेशान रामपुर। प्रखंड के बेलांव-भभुआ मुख्य पथ पर ओरा मोड़ के पास यात्री शेड का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग इस स्थल पर खड़े होकर यात्री वाहनों के आने का इंतहार करते हैं। लेकिन, ठंड के दिनों में धूप में तो परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन बरसात व लू के दिनों में उन्हें परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशान गोद में बच्चों को लेकर आई महिलाओं को होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।