अररिया: अल्पसंख्यकों का जीवन स्तर सुधारने का कार्य निष्ठापूर्वक किया जायेगा : उपाध्यक्ष
बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग की कमेटी का पुनर्गठन करते हुए किसनगंज के सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनीत होने पर सिख समुदाय और महादलित समुदाय ने उन्हें...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य ने अल्पसंख्यक आयोग की कमेटी का पुनर्गठन करते हुए किसनगंज निवासी सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये जाने पर सीमांचल के सिख समुदाय समेत अल्पसंख्यक समुदायों में काफ़ी हर्ष का माहौल है । आयोग के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया स्थित श्री अकाल सर साहिब गुरुद्वारा में पहुंचे, तो सिख संगतों और महादलित समुदाय के लोग उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया तथा पुष्प माला पहनाकर एवं बूके प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान पाकर प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि सीएम नीतिश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के सकारात्मक सहयोग से उन्हें सूबे का अल्पसंख्यक आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों का जीवन स्तर सुधारने और उनका बेहतर तरीके से कल्याण करने के लिए वह निष्ठापूर्वक काम करेंगे। कार्यक्रम में संगतों ने लंगर में बने व्यंजनों का भी लूत्फ उठाया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के प्रधान नरेंद्र सिंह,सच्चिदानंद सिंह,शिव नारायण सिंह यादव,कृष्णदेव सिंह,प्रमोद सिंह,संजय सिंह, रूप सिंह ज्ञानी के अलावे बरार ढाबा के मालिक सरदार संदीप सिंह,लवली सिंह, तेजेंद्र सिंह काकें के अलावे किशनगंज और पूर्णिया जिले के भी काफी संगतों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।