मंदार पर्वत क्षेत्र में किया जाएगा इको टूरिज्म को विकसित
बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में इको टूरिज्म का विकास हो रहा है। 2024 की समीक्षा में गोवा के बाद राजगीर और गया में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे।...

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में वन क्षेत्र में ही पर्यावरण, वन एवं पर्यावरण विभाग काम कर रहा है। बल्कि इको टूरिज्म के क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं। पहले देश में कहा जाता था कि गोवा के बाहर देश में घूमने लायक कुछ नहीं है। लेकिन साल 2024 की समीक्षा में पाया गया कि गोवा के बाद बिहार के राजगीर व गया में सबसे ज्यादा देश-विदेश के पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे। इसके अलावा बिहार में अन्य कई स्थान हैं, जिसे बिहार के लोग भी नहीं घूमे होंगे।
ऐसे में बिहार के लोगों से अपील है कि बिहार के मनोरम, रमणीय व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करें। डॉ. सुनील कुमार, शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी पर्यावरण दिवस पर एक पर्यावरण थीम सांग विभाग के वेबसाइट पर लांच किया गया। इसमें वाल्मिकीनगर रिजर्व टाइगर से लेकर कैमूर के दुर्गावती जलाशय, राजगीर के जू सफारी व ग्लास ब्रिज व पूरब का झरना आदि के बारे में दिखाया व बताया गया है। इसके अलावा मंदार पर्वत क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा और यहां के कुंड की सफाई कराकर इसे पुनर्जीवित करते हुए 15 से 20 दिन में शिलान्यास भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा रोहतास के कैमूर पहाड़ी के गुप्ताधाम में बने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की राह में आक्सीजन पाइप बिछाने से लेकर अन्य प्रकार के सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।