खगड़िया: भाजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम में दी योजनाओं की जानकारी
महेशखूंट, एक प्रतिनिधि महेशखूंट दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा,

महेशखूंट, एक प्रतिनिधि महेशखूंट दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अजय कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हीरा कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में महेशखूंट दक्षिणी मंडल के अन्तर्गत झिकटिया शक्ति केन्द्र पर गांव बस्ती कार्यक्रम के निमित्त लोगों के बीच बताते हुए राविवार को लोगों से चर्चा ओर संवाद किया। जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आमलोगों के लिए क़ई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि ल गांव चलो अभियान के तहत हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हर गांव हर बस्ती हर मोहल्ले में जाकर और उन्हें हो रही परेशानी तथा सुझाव से हम लोग अवगत केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार और बिहार सरकार के द्वारा मिल रही योजनाओं को लाभ का फायदा सभी लोगों को मिल सके। नरेंद्र मोदी का जो सपना है समाज में बैठे अंतिम पंक्ति के वैसे लोगों तक सरकार का लाभ एवं उनके योजना धरातल तक पहुंचेगा तभी आम लोगों का विकास एवं उत्थान संभव है। वहीं क्षेत्र मेंआम लोगों की जो परेशानी होगी उसे हम लोग संबंधित अधिकारियों से बात करके उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तथा पार्टी के विचारों तक जन -जन तक पहुंचने का काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।