Eid-ul-Fitr Celebrated with Joy in Nathnagar Amidst Peaceful Protests Against Waqf Amendment Bill 2024 नाथनगर: सीटीएस ईदगाह मैदान में 30 हजार लोगों ने अदा की ईद की नमाज , Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsEid-ul-Fitr Celebrated with Joy in Nathnagar Amidst Peaceful Protests Against Waqf Amendment Bill 2024

नाथनगर: सीटीएस ईदगाह मैदान में 30 हजार लोगों ने अदा की ईद की नमाज 

सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए लोग जुटे नमाज के

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 1 April 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
नाथनगर: सीटीएस ईदगाह मैदान में 30 हजार लोगों ने अदा की ईद की नमाज 

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सोमवार को  ईद-उल-फितर (ईद) हर्षोल्लास मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और अमन-चैन  की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इलाके के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाह में लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। नमाज पढ़ने के बाद रोजेदारों ने गरीबों को दान भी दिया। खासकर सीटीएस स्थित कर्णगढ़ मैदान में नमाज को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां सुबह आठ बजे करीब 30 हजार अकलियतों ने ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी। इसके साथ मुल्क की सलामती के लिए अमन-चैन की दुआ अल्लाह ताला से मांगी। कर्णगढ़ मैदान में चंपानगर ईदगाह कमेटी के इमाम मुफ्ती जमशेद साहब ने सभी को नमाज अदा कराई। उन्होंने अल्लाह से बंदों पर रहम रखने व लोगों को नेकी के रास्ते पर चलने को कहा। ईद की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ईद का पैगाम मानवता की भलाई के लिये है। लोग आपस में लड़ाई नहीं बल्कि मिल्लत से जिंदगी गुजारे। उन्होंने देश में अमन व शांति की दुआ करते हुए कहा कि देश की शांति में दखल देने वालों को अल्लाह कड़ी से कड़ी सजा फरमाये। अल्लाह सभी को शांति व तरक्की फरमाए। ईद आपसी भाईचारे का संदेश देता है। आपसी मतभेद को भुलाकर अपने परिवार व पड़ोसियों के गम को दूर करना ही ईद है। वहीं सुबह आठ बजे नाथनगर जामा मस्जिद, चंपानगर जामा मस्जिद, कजरैली, भतोड़िया सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल भाईचारा का संदेश दिया। इस दौरान महागठबंधन के संसद प्रत्याशी अजीत शर्मा, सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, पप्पू यादव, देवाशीष बनर्जी, भवेश यादव, मो. ईंतेशार उर्फ इंतो, जियाउर रहमान, संजय कुमार यादव, शाने अब्दुल करीम, हाजी कलीम, नेजाहत अंसारी, असफाक, जुम्मन अंसारी, नूर अलाम, नीलम देवी सहित अन्य ने लोगों को ईद की बधाई व मुबारकबाद दी।

काली पट्टी बांधकर किया शांतिपूर्ण विरोध

ईद की नमाज के दौरान नाथनगर के चंपानगर मुस्लिम समाज ने कर्णगढ़ स्थित मैदान में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 के खिलाफ था, जिसका ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी)  विरोध कर रहा है। इसके अलावा चंपानगर बड़ी मस्जिद समेत, सरदारपुर मस्जिद, ललमटिया मस्जिद, भतोड़िया समेत कई मस्जिदों में भी कुछ लोगों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर लाए गए नए बिल का विरोध किया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।