सहरसा: कृषि वानिकी का लाभ लेने को किया जागरूक
पतरघट के किसानों को कृषि वानिकी योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण विभाग ने वृक्षारोपण के लिए किसानों को प्रेरित किया। किसानों को बताया गया कि वे योजना से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते...

पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के किसानों को कृषि वानिकी योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति) योजनाओं की जानकारी देते वृक्षारोपण के लिए किसानों को प्रेरित की गई। एफएसबीओ पतरघट नीरज कुमार ने किसानों से कहा कृषि वानिकी योजना से जुड़कर वृक्षारोपण कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। किमती लकड़ी का प्रति पौधा 10 रूपेया सुरक्षित राशि लेकर उपलब्ध करायी जाएगी। किसानों के खेत में पौधा सुरक्षित रहने पर तीन वर्ष वाद उक्त राशि वापस कर दी जाएगी। तथा तीन वर्ष तक पौधा जीवित रहने पर सरकार द्वारा प्रति पौधा 60 रूपया अलग दी जाएगी।
उन्होंने कहा उक्त योजनाओं का लाभ के लिए किसानों को आवेदन कर पौधा के लिए रसीद कटवाना अनिवार्य है। रसीद कटवाने के बाद तीन माह तक पौधा उठा सकते हैं। किसानों ने वृक्षारोपण के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।