Navkundi Havan Yagya Begins in Mahathi Village with 551 Kanyas 551 कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNavkundi Havan Yagya Begins in Mahathi Village with 551 Kanyas

551 कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा

उजियारपुर के बेलामेघ पंचायत के महथी गांव में 551 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ नवकुंडीय हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई। यह यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा, जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया जाएगा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 4 May 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
551 कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा

उजियारपुर। प्रखंड के बेलामेघ पंचायत के महथी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को 551 कन्याओं की कलश यात्रा से नवकुंडीय हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ आरम्भ हुआ। 9 दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ को ले कन्याओं ने महथी लालू चौक से लेकर समूचे पंचायत का भ्रमण करते हुए ठाकुरबाड़ी परिसर में आकर कलशों को स्थापित किया। आयोजकों ने बताया कि इस यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया जायेगा। वहीं प्रतिदिन दोपहर बाद रामकथा किया जायेगा। इस यज्ञ का विधिवत संचालन करवाने के लिए अयोध्या से परम पूज्य श्री परमेश्वराचार्य जी महराज आये हुए हैं। यज्ञ की पूर्णाहुति 12 मई को ब्रह्मभोज के साथ समापन किया जायेगा।

वहीं यज्ञ की सफलता के लिए भाजपा नेता रितिक कुंवर, मनिष सिंह आदि ग्रामीण अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, बीससूत्री जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पंकज कुमार, सोनू कुमार, राजीव चौधरी, अविनाश झा, रुस्तम श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद सिंह, महेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।