Garbage Collection Buckets Not Distributed in Gangapur Panchayat Families Accuse Mukhiya कचरा संग्रह बाल्टी नहीं मिलने से महादलित समुदाय के लोगों में नाराजगी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGarbage Collection Buckets Not Distributed in Gangapur Panchayat Families Accuse Mukhiya

कचरा संग्रह बाल्टी नहीं मिलने से महादलित समुदाय के लोगों में नाराजगी

मुरलीगंज के गंगापुर पंचायत में वार्ड एक और अन्य वार्डों में सैकड़ों परिवारों को कचरा संग्रह बाल्टी नहीं मिली है। महादलित टोला की महिलाओं ने मुखिया पर आरोप लगाया कि उन्हें कई बार अनुरोध करने के बावजूद...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 13 June 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
कचरा संग्रह बाल्टी नहीं मिलने से महादलित समुदाय के लोगों में नाराजगी

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत वार्ड एक समेत अन्य वार्डों के सैकड़ो परिवार को कचरा संग्रह बाल्टी नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के वार्ड एक समेत अन्य वार्डों के महादलित टोला में बाल्टी का वितरण नहीं किए जाने पर लोगों ने पंचायत के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि हमलोग चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कचरा संग्रह के लिए बाल्टी नही दिया गया है। खुशरुपट्टी महादलित समुदाय के मीरा देवी, सुनीता देवी, भारती देवी, मेदनी देवी, त्रिफुल देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बाल्टी वितरण की जानकारी के बाद कई बार इसको लेकर मुखिया तथा वार्ड सदस्य से बाल्टी देने को कहा, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।

गंगापुर वार्ड एक के वार्ड सदस्य प्रमिला देवी के पति कारी ऋषिदेव ने बताया कि मुखिया के द्वारा बाल्टी नहीं दिए जाने के कारण वितरण नहीं किया जा सका है। इस दौरान मुखिया प्रियंका कुमारी के पति राजेश रोशन पंडित ने बताया कि पंचायत में तकरीबन 3200 परिवारों के बीच बाल्टी का वितरण किया जाना था। ऑर्डर देने के बाद भी भेंडर के द्वारा मात्र 3000 बाल्टी ही भेजा गया। इसके कारण करीब 200 परिवार बाल्टी लेने से वंचित है। पुनः ऑर्डर किया गया है। शेष बचे परिवारों के बीच भी बाल्टी का वितरण कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।