Release of Janakavi Dr Atul Sharma s Book Samsmaran Ki Baithak by Language Minister Subodh Uniyal जनकवि अतुल शर्मा की पुस्तक का विमोचन, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsRelease of Janakavi Dr Atul Sharma s Book Samsmaran Ki Baithak by Language Minister Subodh Uniyal

जनकवि अतुल शर्मा की पुस्तक का विमोचन

जनकवि डा. अतुल शर्मा की पुस्तक 'संस्मरणों की बैठक' का विमोचन भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस संग्रह में कई प्रसिद्ध साहित्यकारों के संस्मरण शामिल हैं। समाजसेवी रविंद्र जुगरान ने इन संस्मरणों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 13 June 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
जनकवि अतुल शर्मा की पुस्तक का विमोचन

जनकवि डा. अतुल शर्मा की पुस्तक संस्मरणों की बैठक का विमोचन शुक्रवार को भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साहित्कारों के संस्मरणों को इस तरह संजोना काफी कठिन और महत्वपूर्ण काम था। जो जनकवि डा. अतुल शर्मा ने किया। समाजसेवी व राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने बताया कि इस संग्रह में राहुल सांकृत्यायन ,विष्णु प्रभाकर, राष्ट्रीय कवि सोहनलाल द्विवेदी ,बाबा नागार्जुन, कवि त्रिलोचन शास्त्री, सोम ठाकुर, कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर आदि बडे साहत्यकारों पर लिखे डा अतुल शर्मा के अद्भुत संस्मरण शामिल हैं। कवयित्री रंजना शर्मा व कहानीकार रेखा शर्मा ने बताया कि यह सभी महान साहित्यकार डा शर्मा के घर आते रहे हैं।

उन्होंने पुराने पोस्ट कार्ड व फोटो भी प्रकाशित ही है। जो एक दस्तावेज है। इस दौरान भाजपा नेता राजीव तलवार भी मौजद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।