Health Center Fails to Serve Women No Deliveries in Years at Auraha Panchayat सुपौल: उद्देश्य से भटका बाजितपुर अस्पताल, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHealth Center Fails to Serve Women No Deliveries in Years at Auraha Panchayat

सुपौल: उद्देश्य से भटका बाजितपुर अस्पताल

त्रिवेणीगंज के औरलाहा पंचायत के बाजितपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति चिंताजनक है। यहाँ महिलाओं की डिलीवरी के लिए अस्पताल खोला गया था, लेकिन वर्षों बाद भी एक भी डिलीवरी नहीं हुई है। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 16 May 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: उद्देश्य से भटका बाजितपुर अस्पताल

त्रिवेणीगंज। प्रखंड स्थित औरलाहा पंचायत के बाजितपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपने उद्देश्यों से भटक सा गया है। आधा दर्जन पंचायत के महिलाओं की सुविधा के लिए इस अस्पताल का स्थापना हुई थी। मगर यह प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण बना हुआ है। ताजुब तो इस बात की है कि महिला डिलेवरी के उद्देश्य खुले इस अस्पताल में वर्षों बाद भी एक भी डिलेवरी का शुभारंभ नहीं हो पाया, जो अपने आप में आश्चर्य की बात है। ऐसा नहीं है की सुविधाओं की समस्याओं से सिर्फ आम नागरिक वंचित है बल्कि कार्यरत कर्मी भी कुव्यवस्था से मायूस हैं। जिसके कारण महिलाओं को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब यह अस्पताल खुली थी तब उन लोगों को बड़ी खुशी मिली थी। लगता था अब सुलभ सेवा प्राप्त हो सकेगा। मगर वर्षों के बाद भी यह सेवा संभव नहीं हो पाना समझ से परे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।