किशनगंज : जलवायु परिवर्तन से फसलों की सुरक्षा का बताया गया उपाय
पोठिया में ई-किसान भवन में खरीफ महाभियान कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विशेषज्ञों ने फसलों की उन्नत किस्मों, जैविक खेती, और जलवायु परिवर्तन...

पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में खरीफ महाभियान कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2025 का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से सैकड़ों किसान पहुँचे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सहायक निर्देशक मो.मिराज आलम ने की। विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों शंकर धान बीज वितरण कार्यक्रम जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से फसलों की सुरक्षा के उपायों पर भी चर्चा की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
सभी उपस्थित किसान भाइयों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रमों की नियमितता पर जोर दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मो. मिराज आलम, कृषि वैज्ञानिक डॉ नागार्जुन,डॉ. अदयैत कुमार,डॉ. सनेहल चक्रवती,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनव मिश्रा,कृषि समन्वय मनोज कुमार शर्मा,अंसार अहमद रिजवी,सहायक तकनीकी प्रबंधक डमरूधर सरस्वती,किसान सलाहकार सफदर रहमानी, इफ्तेखार आलम, सब्बीर आलम, दीपक कुमार साहा,सीताराम महतो, अंजार आलम सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।