Nepal s Koshi Province Enhances Tourist Experience with Streamlined Transportation अररिया : कोसी प्रदेश सरकार ने किया परेशानी मुक्त परिवहन व्यवस्था, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNepal s Koshi Province Enhances Tourist Experience with Streamlined Transportation

अररिया : कोसी प्रदेश सरकार ने किया परेशानी मुक्त परिवहन व्यवस्था

नेपाल के कोशी प्रदेश ने भारतीय पर्यटकों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार ने वाहन स्टिकर अभियान शुरू किया है, जिससे सुरक्षा जांच और कर शुल्क को सरल बनाया जाएगा। यात्रा वर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 15 April 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
अररिया : कोसी प्रदेश सरकार ने किया परेशानी मुक्त परिवहन व्यवस्था

जोगबनी, हि प्र। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल के कोशी प्रदेश ने क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए परेशानी मुक्त परिवहन की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार ने पर्यटन वर्ष 2082 घोषित करते हुए भारतीय पर्यटकों को लक्षित करते हुए एकीकृत जांच के साथ परेशानी मुक्त यात्रा की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के लिए सुरक्षा जांच, वाहन प्रवेश पास और कर शुल्क को परेशानी मुक्त बनाने के लिए वाहन स्टिकर अभियान शुरू किया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि स्थानीय स्तर के समन्वय से प्रत्येक स्थान पर लगाए गए कर को समाप्त कर दिया जाएगा, तथा कहा है कि यात्रा वर्ष 2082 के दौरान भारतीय पर्यटकों को ले जाने वाले वाहनों की अनावश्यक जांच नहीं की जाएगी। कोशी प्रदेश के पर्यटन, वन एवं पर्यावरण मंत्री सदानंद मंडल ने कहा कि मोरंग के रानी सहित भारत से जुड़ने वाले कोशी प्रदेश के सीमा चौकियों सुनसरी, झापा और पशुपति नगर में कोशी बैराज पर पर्यटक-लक्षित डेस्क स्थापित कर यात्रा को सुविधाजनक बनाने का अभियान आगे बढ़ाया गया है। पर्यटन व्यवसाई भविष्य श्रेष्ठ ने सरकार के इस कदम का सराहना किया है । कहा है इससे नेपाल में घूमने आने वाले लोगों में इजाफा होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।