कुख्यात कनबुच्चा पर 16 आपराधिक मामले हैं दर्ज
सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी रविवार को कुख्यात

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाक्षेत्र में सघन रात्रि गश्ती, वाहन जांच और हॉट स्पॉट एरिया पर सतत निगरानी और वांछितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। इसी क्रम में रविवार को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधकर्मी रंजीत यादव उर्फ कनबुच्चा यादव की गतिविधि नाथनगर थाना क्षेत्र में पायी गई है। सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, डीआईयू प्रभारी और एसटीएफ के संयुक्त टीम ने नाथनगर थाना क्षेत्र के करेला गांव से छापेमारी कर रंजीत यादव उर्फ कनबुच्चा यादव को विधिवत गिरफ्तार किया। अपराधकर्मी रंजीत यादव उर्फ कनबुच्चा यादव पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट आदि जैसे 16 आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। विदित हो टॉप 10 में शामिल अपराधी रंजीत यादव उर्फ कनबुच्चा यादव नगर परिषद की पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद दयावती देवी का पति है। यह पूरी जानकारी सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।
----------------------------
गिरफ्तार कनबुच्चा यादव का आपराधिक इतिहास
01. सुलतानगंज थाना कांड सं0-81/94, जो की आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
02. सुलतानगंज थाना कांड सं0-39/99, जो की लूट से संबंधित है।
03. सुलतानगंज थाना कांड सं0-71/99, जो हत्या से संबंधित है।
04. सुलतानगंज थाना कांड सं0-85/99, जो की आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
05. अकबरनगर थाना कांड सं0-58/98, जो चोरी से संबंधित है।
06. परबत्ता (खगड़िया) थाना कांड सं0-132/99, जो की आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
07. सुलतानगंज थाना कांड सं0-89/14, जो, दंगा से संबंधित है।
08. सुलतानगंज थाना कांड सं0-106/16, आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
09. सुलतानगंज थाना कांड सं0-177/96, जो आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
10. सुलतानगंज थाना कांड सं0-93/18, मारपीट से संबंधित है।
11. सुलतानगंज थाना कांड सं0-31/07, जो रंगदारी से संबंधित है।
12. सुलतानगंज थाना कांड सं0-41/07, जो हत्या से संबंधित है।
13. सुलतानगंज थाना कांड सं0-225/16, जो हत्या का प्रयासएवं आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
14. सुलतानगंज थाना कांड सं0-115/23, जो हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
15. सुलतानगंज थाना कांड सं0-200/24, जो गृहचोरी से संबंधित है। (वांछित)
16. सुलतानगंज थाना कांड सं0-600/24, जो आर्म्स एक्ट से संबंधित है। (वांछित)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।