मधेपुरा:एनबी डब्लू के दों वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार की रात फुलौत पूर्वी पंचायत के दो वारंटी ब्रह्मदेव महतो और डब्लू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों आरोपी उदाकिशुनगंज न्यायालय से जारी एनबी डब्लू वारंटी के तहत पकड़े गए हैं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 18 April 2025 05:54 PM

चौसा। पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर एनबी डब्लू के दों वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी फुलौत पूर्वी पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है। फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने पत्रकारों को बताया कि उदाकिशुनगंज न्यायालय से जारी एनबी डब्लू वारंटी के अभियुक्त फुलौत पूर्वी पंचायत के ब्रह्मदेव महतो और डब्लू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।