Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsProtest Against DDC Awadhesh Kumar Anand by Clerical Staff in Madhubura
मधेपुरा : डीडीसी के खिलाफ धरना पर बैठे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी
मधेपुरा में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद के खिलाफ कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डीडीसी ने नजारात के एक कर्मचारी का कॉलर पकड़ा। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्रवाई...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 15 April 2025 04:45 PM

मधेपुरा। डीडीसी अवधेश कुमार आनंद के खिलाफ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों ने डीडीसी पर नजारात के एक कर्मचारी का कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित समाहरनालय के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। धरना पर बैठे सभी कर्मचारियों ने डीडीसी पर कार्रवाई हेतु डीएम से मांग की।कार्रवाई नहीं होने पर सभी अंचल और अन्य कार्यलय में कार्य ठप करने की चेतावनी दी। डीडीसी ने कर्मचारी का कॉलर पकड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।