Quick Resolution of Land Disputes Public Court Held in Banka District बांका में भूमि विवादों के निष्पादन के लिए थाना स्तर पर जनता दरबार, कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsQuick Resolution of Land Disputes Public Court Held in Banka District

बांका में भूमि विवादों के निष्पादन के लिए थाना स्तर पर जनता दरबार, कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा

बांका जिले में भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी, पुलिस और राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का समाधान तत्काल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 12 April 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
बांका में भूमि विवादों के निष्पादन के लिए थाना स्तर पर जनता दरबार, कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा

बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य आमजन की जमीन से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही सुलझाना था। जनता दरबार में जिले के संबंधित अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में आए मामलों की सुनवाई की गई। कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका समाधान ऑन स्पॉट दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। मौके पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं अक्सर वर्षों तक लंबित रह जाती हैं, जिससे सामाजिक तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में जनता दरबार एक सकारात्मक पहल है, जिससे आमजन को न्याय त्वरित रूप से मिल सके।

इस मौके पर लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।