सुपौल : मशाल कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राघोपुर में शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी और मध्य विद्यालय सतकोदरिया में मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने एथलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल और...

राघोपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी और मध्य विद्यालय सतकोदरिया में शुक्रवार को मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी के प्राचार्य प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके बाद वैसे प्रतिभागी का सीआरसी स्तर की प्रतियोगिता में चयन किया जाएगा। वहीं मध्य विद्यालय सतकोदरिया के प्राचार्य संजय कुमार पंकज ने बताया कि मशाल कार्यक्रम के जरिए छात्रों के प्रतिभा का उजागर करना है। इसके जरिए खिलाड़ियों को सही मंच मिलेगा। मौके पर प्रभारी बीईओ रीता कुमारी, वरीय शिक्षक विवेकानंद कुमार, साधन सेवी पंकज कुमार, रंजीत चौधरी, बिनोद कुमार, सुमित कुमार सुमन, लक्ष्मी कुमारी, चंदना कुमारी, किरण कुमारी, शाम्भवी कुमारी, मीरा देवी, बुचाय यादव, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।