भागलपुर : नवगछिया में ससुराल में महिला की जलने से मौत
नवगछिया के इस्माईलपुर दियारा में सोमवार सुबह एक महिला की आग लगने से मौत हो गई। यह महिला नवविवाहिता थी और उसकी हाल में शादी हुई थी। आग लगने पर जलावन बचाने के प्रयास में वह जल गई। पुलिस मामले की जांच कर...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 31 March 2025 01:31 PM

नवगछिया। इस्माईलपुर दियारा के हटिया के पीछे सोमवार सुबह करीब तीन बजे आग लगने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला नवविवाहिता है। उसकी हाल में शादी हुई थी और वह ससुराल आई थी। आग लगने के बाद जलावन सहित अन्य समान बचाने के क्रम में वह जल गई और उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। वह सभी एंगल से छानबीन कर रही है। मौत की वजह क्या है? हत्या हुई या घटना है? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।